Friday, May 16, 2025

अथमल्लिक में केवि के अस्थायी परिसर का उद्घाटन, स्थायी भवन की रखी गई आधारशिला

 

अंगुल। देशभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गुरुवार को ओडिशा के अंगुल जिले के अथमल्लिक में केन्द्रीय विद्यालय के अस्थायी परिसर का उद्घाटन किया और इसके स्थायी परिसर की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा को समर्पित कई अन्य विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया।

ओडिशा में केवी की संख्या बढ़कर हुई 70

इस नए केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन के साथ भुवनेश्वर संभाग के अंतर्गत संचालित केवी की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। उद्घाटन के उपरांत मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि अथमल्लिक क्षेत्र में लंबे समय से एक केंद्रीय विद्यालय की मांग की जा रही थी। स्थानीय नागरिकों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों की इस मांग को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया और इसके परिणामस्वरूप अथमल्लिक में केवी की स्थापना को मंजूरी दी गई।

उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र से कक्षा पहली से पांचवीं तक के 200 छात्र अस्थायी परिसर में अपनी पढ़ाई प्रारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि अथमल्लिक के शैक्षणिक परिदृश्य को भी नई दिशा देगा।

शिक्षा मंत्री ने पीएम को कहा "थैंक्यू”

शिक्षा मंत्री ने इस परियोजना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा, “देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना की जा रही है, जिनमें से एक अथमल्लिक में भी शुरू हो रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद करता हूं।”

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...