केन्द्रीय विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों में एक और नाम गर्व से जुड़ गया है। डॉ. राजेन्द्र नगर केन्द्रीय विद्यालय प्रेसिडेंट एस्टेट, नई दिल्ली में कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी सुभ्रांशिनी प्रियदर्शिनी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बिहार में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अंडर-17 तैराकी (200 मी. फ्रीस्टाइल) प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय और समस्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। उनकी इस उपलब्धी पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि सुभ्रांशिनी जैसे छात्रों की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा प्रदान करती हैं और यह दिखाती हैं कि केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र न केवल शैक्षणिक नहीं, बल्कि खेल-कूद के क्षेत्र में भी अव्वल हैं।

No comments:
Post a Comment