Tuesday, May 13, 2025

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय के मास्टर हीर ने "खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025" में जीता कांस्य पदक

 

पटना। केन्द्रीय विद्यालय संगठन के छात्र एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय, प्रेसिडेंट एस्टेट, नई दिल्ली के कक्षा 12वीं के छात्र मास्टर हीर  ने अपनी खेल प्रतिभा का अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अंडर-17 तैराकी (50 मीटर फ्रीस्टाइल) प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।

शिक्षा और खेलों का संतुलन है जरूरी

खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे मंचों पर केन्द्रीय विद्यालयों के छात्रों की भागीदारी और सफलता यह दर्शाती है कि शिक्षा और खेलों का संतुलन ही आज के युवाओं को संपूर्ण व्यक्तित्व की ओर ले जाता है। मास्टर हीर की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बनेगी।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...