एर्नाकुलम। केन्द्रीय विद्यालय एर्नाकुलम की पूर्व छात्रा रीनु अन्ना मैथ्यु ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) में 81वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार, केन्द्रीय विद्यालय संगठन और केरल राज्य का गौरव बढ़ाया है। रीनु ने वर्ष 2017 में केन्द्रीय विद्यालय अदूर, एर्नाकुलम पाली-2 से जीवविज्ञान तथा गणित में AI ग्रेड के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। तब से ही उन्होंने अपने लक्ष्य को साधने के लिए निरंतर प्रयास किया।
अपनी सफलता
पर बात करते हुए रीनु ने कहा:"यह मेरा
चौथा प्रयास था और मैं हमेशा से इस पल का इंतजार कर रही थी और आज वह सपना साकार हो
गया है।" उन्होंने बताया कि जब उन्होंने यह खबर अपने माता-पिता
को दी, तो शुरुआत में उन्हें विश्वास नहीं
हुआ, लेकिन अब वे बेहद खुश और गर्वित महसूस कर रहे हैं।
मैथ्यु ने
बताया के उनकी पहली पसंद भारतीय विदेश सेवा (IFS) है, जिसके लिए वे बेसब्री से इंतजार कर
रही हैं। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ निश्चय, निरंतरता और आत्मविश्वास से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment