Friday, April 25, 2025

केन्द्रीय विद्यालय बीएसएफ की पूर्व छात्रा मोना जाखड़ ने UPSC में पाई 490वीं रैंक


जयपुर। केन्द्रीय विद्यालय बीएसएफ से शिक्षा प्राप्त मोना जाखड़ ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) में 490वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे केन्द्रीय विद्यालय संगठन और राजस्थान का नाम रोशन किया है।मोना के इस अद्भुत सफलता पर उनके पिता सुभाष जाखड़, जो राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में चालक के पद पर कार्यरत हैं, ने गर्व के साथ कहा, "आज मैं बेहद खुश हूं।" यह मोना का चौथा प्रयास था। इससे पहले तीन बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और सेल्फ स्टडी के जरिए इस बार UPSC में शानदार सफलता प्राप्त की।

उनकी यह उपलब्धि न केवल मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास का उदाहरण है, बल्कि देश के लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी है।यही नहीं, मोना का चयन JRF (Junior Research Fellowship) में भी हो चुका है और वर्तमान में वे जयपुर से पीएचडी कर रही हैं। उनकी यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि लगन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...