Tuesday, April 15, 2025

केवी नेहु, शिलोंग के छात्र देवराज मोहपात्रा ने "खेलो इंडिया NTPC NE ओपन" में जीता रजत पदक



NTPC (राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम) द्वारा बच्चों की शारीरिक और मानसिक मजबूती को बढ़ावा देने हेतु समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले "खेलो इंडिया NTPC NE ओपन" टूर्नामेंट का आयोजन इस वर्ष गुवाहाटी, असम में किया गया। इसमें केन्द्रीय विद्यालय नेहु शिलोंग में कक्षा 11 वीं के छात्र मास्टर देवराज मोहपात्रा ने तीरंदाजी (archery) में चौंका देने वाला शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस खेल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

पहले भी अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित कर चुके हैं देवराज 

यह पहला मौका नहीं है जब मास्टर देवराज ने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया हो। इससे पहले भी उन्होंने उड़ीसा के पुरी में आयोजित तीसरी NTPC राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में तीरंदाजी में कांस्य पदक के साथ-साथ ₹6,000/- का नकद पुरस्कार जीता था। साथ ही, हिमाचल प्रदेश के इंदौरा में आयोजित चौथी NTPC राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में भी उन्होंने दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी निरंतरता और उत्कृष्टता का परिचय दिया था। 

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...