हर वर्ष की तरह इस बार भी ISRO ने देशभर से सैकड़ों मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया है। गौरव की बात है कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) से भी 60 विद्यार्थियों का चयन इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए किया गया है। ये छात्र देश के विभिन्न कोनों से आकर ISRO के विभिन्न केंद्रों में अगले दो सप्ताह तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
इस दौरान छात्र न केवल वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे, बल्कि उन्हें रॉकेट विज्ञान, उपग्रह संचार, प्रक्षेपण यान, खगोल विज्ञान, और अंतरिक्ष मिशनों जैसी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही उन्हें प्रयोगशालाओं का दौरा, मॉडल निर्माण, ग्रुप प्रोजेक्ट्स, और प्रायोगिक अनुभवों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा।
क्या है इस कार्यक्रम का उद्देश्य?
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के स्कूली छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोगों की मूलभूत जानकारी देना है, ताकि वे इस क्षेत्र में करियर बनाने की दिशा में प्रेरित हो सकें। YUVIKA के माध्यम से ISRO न केवल छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीक के उभरते रुझानों से अवगत कराता है, बल्कि उन्हें वैज्ञानिक सोच और नवाचार की ओर भी प्रोत्साहित करता है।
YUVIKA का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह छात्रों में STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) आधारित शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देता है। इस कार्यक्रम के तहत चुने गए विद्यार्थियों को ISRO के विभिन्न केंद्रों में दो सप्ताह तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिसमें उन्हें वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने, प्रयोगशालाओं का दौरा करने और वास्तविक अंतरिक्ष परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

No comments:
Post a Comment