पूर्वोत्तर भारत को समग्र भारत की मुख्यधारा से जोडने तथा उसके सर्वांगीण विकास को गति देने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी निरंतर कार्य कर रहे है। इसी उद्देश्य के अंतर्गत पूर्वोत्तर के छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत पूर्वोत्तर नवाचार महोत्सव 2025 का असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र में आयोजन किया गया। जहां नवाचार की दुनिया में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने व अपने अभिनव विचार के लिए केन्द्रीय विद्यालय, मंगलदोई में कक्षा 10 वीं के छात्र अनुभव को प्रोजेक्ट मुस्कान के अंतर्गत आयोजित पूर्वोत्तर नवाचार महोत्सव 2025 में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के तहत अनुभव को ट्रॉफी और ₹ 10,001 का चेक दिया गया। अनुभव की सोच, प्रस्तुति और समस्या-समाधान आधारित दृष्टिकोण ने निर्णायक मंडल को अत्यंत प्रभावित किया। उनकी इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि पूर्वोत्तर भारत के छात्र नवाचार और समाजसेवा दोनों में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। अनुभव की इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय को गर्व है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
क्या है प्रोजेक्ट मुस्कान
‘प्रोजेक्ट मुस्कान’ एक ऐसा विचार है जो समाज में सकारात्मकता, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करता है।
No comments:
Post a Comment