केवीएस के छात्र अब सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी केवीएस का नाम रौशन कर रहे हैं। पढ़ाई के प्रति अपनी लगन और मेहनत के बलबूते केवीएस के छात्र सतत आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में हुबली के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 की 10वीं कक्षा की छात्रा कृषि मेनासिनाकाई का चयन 11 से 14 मार्च तक थाईलैंड के चियांग माई में आयोजित हुए ASEAN खगोल विज्ञान शिविर में भाग लेने के लिए किया गया। थाईलैंड के राष्ट्रीय खगोलीय अनुसंधान संस्थान और यूनेस्को के तत्वावधान में खगोल विज्ञान के इस शिविर का आयोजन ASEAN क्षेत्र और अन्य स्थानों के माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को एक साथ लाने के लिए किया गया, जिससे वे अपनी संस्कृति के परिप्रेक्ष्य से खगोल विज्ञान में अपने जुनून को साझा,अन्वेषण और आदान-प्रदान कर सकें। ASEAN खगोल विज्ञान शिविर के लिए आवेदन करने वाले विश्व के कुल 316 छात्रों में से 30 छात्रों का चयन किया गया था, जिनमें से भारत के दो छात्रों को भी चिन्हित किया गया था,उन्हीं में से एक केवीएस हुबली की कृषि मेनासिनाकाई थी।
कृषि ने प्राप्त की बहुमूल्य जानकारी
कृषी का खगोल विज्ञान के प्रति जुनून अप्रैल 2024 में पीएम श्री पहल के तहत *इसरो* के अपने विज्ञान भ्रमण के दौरान प्रज्वलित हुआ था, जहाँ उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्वेषण में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त की थी। कृषि ने थाईलैंड में आयोजित हुए ASEAN खगोल विज्ञान शिविर के लिए चुने जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा था कि 2024 में पीएमश्री योजना के अंतर्गत ISRO यात्राने उनकी आकांक्षाओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
टेलीस्कोप का उपयोग और संचालन की दी गई जानकारी
अपने यात्रा वृतांत के बारे में बात करते हुुए बताया कि थाईलैंड की यात्रा दरमियान उन्हें कार्यशाला में डोब्सोनियन टेलीस्कोप का उपयोग और संचालन करने की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद हमे कुछ उपकरण उपलब्ध करवाए गए,जिन्हें हमे असेंबल करना था। इसके अलावा कृषी ने थाई नेशनल ऑब्जर्वेटरी (TNO) का दौरा किया और दुनिया की सबसे बड़ी ऑप्टिकल दूरबीन देखी।
रात में फोटो क्लिक करने का मिला मौका
कृषि की यात्रा युवाओं के लिए प्ररेणा
एनईपी 2020 में परिकल्पित अनुभवात्मक शिक्षा के महत्व को उजागर करती कृषि की यात्रा भारतीय युवाओं के लिए खगोल विज्ञान के क्षेत्र में अपनी आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा से कम नहीं है।



No comments:
Post a Comment