Thursday, April 24, 2025

देशभर के केन्द्रीय विद्यालयों में बच्चों को आनंदमय वातावरण देने हेतु आयोजित किया गया “विद्या प्रवेश” कार्यक्रम

 

विद्यालय जीवन की शुरुआत बच्चों के लिए उत्साह और जिज्ञासा से भरी होनी चाहिए। इसी सोच को साकार करने हेतु देशभर के केन्द्रीय विद्यालयों में विद्या प्रवेश-सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम (प्रवेशोत्सव) का आयोजन किया गया।

इस पहल के अंतर्गत कक्षा 1 में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक स्वागतपूर्ण, सहयोगी और आनंदमय वातावरण सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि बच्चों की शिक्षा की नींव पहले दिन से ही मजेदार गतिविधियों, खेलकूद और रंग-बिरंगी चित्रकारी के माध्यम से रखी जाए, ताकि पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि और लगाव बढ़े और बचपन से ही उनके भविष्य की नींव रखी जा सके।

यह कार्यक्र्म न केवल बच्चों के लिए विद्यालय को एक सुरक्षित और आकर्षक स्थान बनाता है, बल्कि अभिभावकों को भी इस यात्रा में भागीदार बनाता है। इस प्रकार, विद्या प्रवेश बच्चों के संज्ञानात्मक, सामाजिक और भावनात्मक विकास की दिशा में एक सार्थक कदम है।

यह मॉड्यूल कक्षा 1 में प्रवेश करने वाले बच्चों को शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में प्राथमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम के साथ तालमेल बैठाने और सीखने में सहायता प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम बच्चों को मौलिक भाषा और गणित से लेकर सामाजिक, भावनात्मक और मोटर कौशल तक के आवश्यक कौशलों से सुसज्जित करता है, जिसे आनंददायक व इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से सिखाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...