बलांगीर, ओडिशा: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की शिक्षा का स्तर उच्च गुणवत्ता का परिचायक है, और यहाँ से उत्तीर्ण होने वाले छात्र राष्ट्र निर्माण और विकास में निरंतर योगदान दे रहे हैं। इसी उत्कृष्टता और लोकप्रियता को देखते हुए, देशभर में केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना की मांग समय-समय पर उठती रही है। सरकार ने भी इस आवश्यकता को समझते हुए विभिन्न क्षेत्रों में इन विद्यालयों की स्थापना को प्राथमिकता दी है।
इसी क्रम में, हाल ही में ओडिशा राज्य के बलांगीर जिले में केन्द्रीय विद्यालय की मांग को स्वीकार करते हुए,केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार 19 अप्रैल 2025 को टिटिलागढ़ और पटनागढ़ में दो नए केन्द्रीय विद्यालयों के अस्थायी परिसरों का उद्घाटन व उनके स्थायी परिसरों की आधारशिला रखी।



No comments:
Post a Comment