Tuesday, April 8, 2025
जेईई बी प्लानिंग परीक्षा में ज्योतिरादित्य ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एएफएस उत्तरलाई में कक्षा 12वीं के छात्र ज्योतिरादित्य ने जेईई बी प्लानिंग परीक्षा में समस्त राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश और राजस्थान का नाम रौशन किया है। ज्योतिरादित्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में 99.89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अपनी महेनत और कठिन परीश्रम के बल पर ज्योतिरादित्य, उज्जवल भविष्य की कामना रखने वाले सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरे हैं। ज्योतिरादित्य की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय, शिक्षक एवं परिवार में खुशी का माहोल देखने को मिल रहा है। छात्र ज्योतिरादित्य की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य टीआर चौधरी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि संपूर्ण केन्द्रीय विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार
नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...

No comments:
Post a Comment