सिंगापुर में आयोजित 55 वी सिंगापुर एज ग्रुप चैम्पियनशिप 2025 में केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और केवीएस का परचम लहराया है। दिल्ली के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय में 11वीं कक्षा की उत्कृष्ट छात्रा सुभ्रांशिनी प्रियदर्शिनी ने 14 से 23 मार्च के बीच आयोजित हुई 55 वीं सिंगापुर एज ग्रुप चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सबको अपना कायल बना लिया। उन्होंने सिंगापुर में आयोजित 1500 मी. फ्री स्टाइल की तैराकी प्रतियोगिता में अपने कुशल प्राकरम से रजत पदक अपने नाम किया। बता दें कि सिंगापुर एज ग्रुप चैम्पियनशिप हर वर्ष मार्च में आयोजित कि जाती है, जिसमें दुनिया के अलग अलग हिस्सों से छात्र और छात्राएं भाग लेते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खेल प्रतियोगिता में भारत से भी कई विद्यार्थियों ने अलग अलग खेलों में भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का नाम समस्त विश्व में रोशन किया। उन्हीं विद्यार्थियों में दिल्ली के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा सुभ्रांशिनी प्रियदर्शिनी भी शामिल थी।

No comments:
Post a Comment