Wednesday, April 9, 2025

नन्हें परिंदों की उड़ान : पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोल मार्केट में आयोजित हुई 52वीं राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी



छात्रों को उनकी स्वाभाविक जिज्ञासा और आविष्कारशीलता को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने व विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति रुचि को देखते हुए और उन्हें आने वाले समय में देश के विकास का पहिया बनाने, तथा देश की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका वे अपने योगदान से अदा करें इसको लेकर केन्द्रीय विद्यालय संगठन बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन करता है, जिसमें सर्वप्रथम केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत आने वाले लगभग 1254 स्कूल में इसका आयोजन किया जाता है। इसके बाद सभी स्कूलों से प्रतियोगिता के अनुरूप विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। तत्पश्चात केन्द्रीय विद्यालय संगठन NCERT के तत्वावधान में हर वर्ष राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन करता है। 


राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई 52वीं राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी

देशभर से दूरदर्शी विचारों से लबरेज विद्यार्थियों का चयन करने के बाद हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी NCERT के तत्वावधान में 52वें राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रदर्शनी का आयोजन राजधानी दिल्ली के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोल मार्केट में 7-8 अप्रैल 2025 के रोज किया गया। इसी के साथ  स्थाई भविष्य और स्वास्थ्य की दृष्टि को मद्देनजर रखते हुए मोटा अनाज (millets) पर भी एक सेमिनार का आयोजन किया गया। 



विज्ञान और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन 

राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शन में देशभर के 25 केवीएस रीजन से चयनित 577 विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और दूरदर्शी विचारों का प्रदर्शन किया। बता दें कि इन 577 नवोदित वैज्ञानिकों में 25 CWSN (दिव्यांग) नवोदित वैज्ञानिक भी शामिल थे। केन्द्रीय विद्यालय गोल मार्केट में आयोजित राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए विभिन्न नवाचारी प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया, जिनका अगर सही पैमाने पर उपयोग किया जाए तो आने वाले समय में ये प्रयोग देश और समाज के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। 


उदाहरण के रूप में दिल्ली में आयोजित इस प्रदर्शनी में केन्द्रीय विद्यालय कानपुर के छात्र प्रथम ने एक ऐसे नवाचारी प्रोजेक्ट के मॉडल की वहां प्रदर्शनी करी जिसे देखकर हर कोई बच्चे की तारीफ करने से खूद को रोक नहीं पाया। दरअसल, प्रथम ने अपने मस्तिष्क और विचारों के   समिश्रण से जूही वाटर अंडरपास का मॉडल तैयार किया था। इस मॉडल के जरिए प्रथम का उद्देश्य ये था कि अगर आने वाले समय में मॉडल के अनुरूप प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाए तो अंडरपास में पानी भरने की समस्या से नीजाद पाने के साथ साथ उसके कारण होने वाली मौतों को भी रोका जा सकता है। अपने नवाचारी प्रोजेक्ट के उपयोग के विषय में बात करते हुए प्रथम ने बताया कि ये आपदा प्रबंधन को रोकने के लिए भविष्य में कारगार साबित होगा, जैसे ही अंडरपास में 7 से 10 सेंटीमीटर पानी भर जाएगा वैसे ही इसमें एक अलार्म बजेगा और सीधा फोन नगरपालिका को जाएगा, जिससे समय रहते अंडरपास में पानी भरने से रोका जा सकेगा और इससे दुर्घटना के कारण होने वाली असमय मौतों पर भी लगाम लगेगी। 


कैसे तय होता है प्रदर्शनी का स्वरूप 

1. स्कूल स्तर: छात्र अपने स्कूलों में विज्ञान प्रदर्शनियों और प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।
2. क्षेत्रीय स्तर: स्कूल स्तर से चयनित परियोजनाओं को क्षेत्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाता है, जिसमें विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से 500 से अधिक छात्र भाग लेते हैं।
3. राष्ट्रीय स्तर: क्षेत्रीय स्तर से शीर्ष परियोजनाओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए चुना जाता है, जिसमें 28 राज्य, 8 केंद्र शासित प्रदेश और 9 खाड़ी देश शामिल होते हैं।


52 वां राज्यस्तरीय बाल विकास प्रदर्शनी की थीम

हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी नवोदित वैज्ञानिको के मन को टटोलने और उनके नवीन विचारों को देश के समक्ष प्रदर्शित करने के लिए आयोजित की जाने वाली राज्यस्तरीय बाल विकास प्रदर्शनी में विद्यार्थी अलग अलग थीम्स के अनुरूप अपने मस्तिष्क का प्रदर्शन करते हैं  अपने मस्तिष्क का उपयोग कर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के जरिए सर्वश्रेष्ठ यंत्र का निर्माण करते हैं। इसके बाद बच्चों को  पहले, दूसरे व तीसरे स्थान कि उपाधी प्राप्त होती है। इसी के अंतर्गत इस वर्ष भी अलग अलग थीम के अनुसार नवोदित वैज्ञानिको ने उपयोगी यंत्रो का निर्माण किया। जो इस वर्ष की थीम की बात करें तो उनमें शामिल हैं-  

1. खाद्य स्वास्थ्य और स्वच्छता
2. परिवहन और संचार
3. प्राकृतिक खेती
4. आपदा प्रबंधन
5. गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच
6. अपशिष्ट प्रबंधन
7. संसाधन प्रबंधन


प्रदर्शनी का उद्देश्य


प्रदर्शनी का उद्देश्य युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक रुचि और रचनात्मकता को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना व लोकप्रिय बनाना और विकसित करने पर आधारित है। जो इस प्रदर्शनी के मुख्य उद्देश्य की बात करें तो इसके जरिए-


  1. छात्रों को उनकी स्वाभाविक जिज्ञासा और आविष्कारशीलता को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना
  2. राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों के बारे में आलोचनात्मक सोच विकसित करना
  3. रचनात्मकता और नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा देना
  4. रोजमर्रा की जिंदगी में विज्ञान और गणित के अनुप्रयोगों को प्रदर्शित करना
  5. विज्ञान और गणित को आत्मनिर्भरता, सामाजिक- आर्थिक और सामाजिक- पर्यावरणीय विकास के महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में बढ़ावा देना.
  6. बच्चो को अनुभव कराना कि विज्ञान और गणित हमारे चारो ओर है, और हम इन विषयों को सामाजिक और भौतिक वातावरण से जोड़कर कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। 

प्रदर्शनी का प्रभाव 

NCERT की दिशा-निर्देश के अनुसार केवीएस द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाली इस प्रदर्शनी के प्रभाव से विद्यार्थियों को तार्किक और राष्ट्रीय स्तर पर सोचने का प्रोत्साहन मिलता है।  उनमें वैज्ञानिक जिज्ञासा और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। इसी के साथ उनके अंदर देश और सामाज के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा भी पैदा होता है और साथ ही भविष्य की एक राह भी तैयार होती है। 
                                                                                                                                       
52वें बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के विजेता विद्यार्थियों की सूची 












No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...