वर्ष 2019 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने व भारत में शिक्षित वर्ग के आंकड़े को 100 प्रतिशत करने के उद्देश्य से देश में पीएम श्री योजना के अंतर्गत 50 केन्द्रीय विद्यालयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिनका निर्माण कार्य 2025-26 तक पूरा किया जाना है। इसी क्रम में बिहार में एक नए केन्द्रीय विद्यालय का लोकार्पण किया गया। इस केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण राज्य के एसएसबी वीरपुर, जिला सुपौल में किया गया। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में शिक्षा क्रांति के इस नए अध्याय के साथ राज्य में केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। इसी के साथ राज्य में शिक्षा के इस नए अध्याय की शुरुआत ने एक सकारात्मक संदेश दिया है कि केन्द्र और राज्य सरकारें मिलकर ग्रामीण एवं अर्द्ध-ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा के अवसरों को सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

No comments:
Post a Comment