इस दौरान नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा, “सड़क सुरक्षा शिक्षा को विद्यालय स्तर से ही आरंभ
किया जाना चाहिए। कार में पीछे बैठने पर सीट बेल्ट पहनने जैसी आदतें बच्चों को
प्रारंभ से ही सिखाई जानी चाहिए।” उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को स्कूल
पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के
छात्रों से अपील की कि वे अपने माता-पिता को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग
से रोकें, ताकि एक
सुरक्षित और सजग समाज का निर्माण संभव हो सके।
इसके पश्चात माननीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र
प्रधान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “सड़क सुरक्षा कोई वैकल्पिक विषय नहीं, बल्कि हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा है।” उन्होंने कहा कि “भारत के 30 करोड़
छात्र-छात्राएं सड़क सुरक्षा को व्यवहार में अपनाकर एक सुरक्षित राष्ट्र की नींव
रख सकते हैं।” उन्होंने SIAM और KVS से अपील
की कि वे ऑडियो-विजुअल टूल्स के माध्यम से सड़क सुरक्षा शिक्षा को और अधिक प्रभावी
बनाएँ। उन्होंने यह भी आशा जताई कि केंद्रीय विद्यालय आगे चलकर सड़क सुरक्षा के
आदर्श संस्थान बनेंगे।


No comments:
Post a Comment