Friday, February 14, 2025

स्काउट्स-गाइड्स की डायमंड जुबली जम्बूरी में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का उत्कृष्ट प्रदर्शन

28 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक भारत स्काउट्स और गाइड्स (BS&G) ने अपना 75वां डायमंड जुबली जम्बूरी उत्सव तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के मणप्पारई स्थित  सिपकोट औद्योगिक परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन स्काउटिंग और गाइडिंग के गौरवशाली 75 वर्षों की उपलब्धियों का प्रतीक बना, जिसमें केन्द्रीय विद्यालय संगठन के दल ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

मुख्य आकर्षणः

के.वि.सं. दल की भागीदारीः इस ऐतिहासिक आयोजन में के.वि.सं. की ओर से कुल 529 सदस्यों ने भाग लिया-

i. 255 स्काउट्स

ii. 207 गाइड्स

iii. 58 अनुरक्षक शिक्षक

iv. 2 क्वार्टर मास्टर्स

v. 7 अधिकारी

के.वि.सं. का उत्कृष्ट प्रदर्शनः

केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने जम्बूरी की सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र हासिल किएः

14 ‘A’ ग्रेड उत्कृष्टता प्रमाण पत्र

8 ‘B’ ग्रेड उत्कृष्टता प्रमाण पत्र

गौरतलब है कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स अभियान में एक राज्य (KVS State) का दर्जा प्राप्त है।

इस भव्य आयोजन में भागीदारी का महत्वः

i. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों में भागीदारी विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और समाज सेवा के प्रति की प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करती है।

ii. स्काउट्स, गाइड्स, शिक्षकों और अधिकारियों के परिश्रम व समर्पण को एक पहचान मिलती है।

iii. समुदायिक मूल्यों, अनुशासन और उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हुए स्काउटिंग और गाइडिंग की भावना को प्रोत्साहित करता है।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...