हे ज़रूरी मगर
बस एक पन्ना है ये
हाँ... तेरी ज़िदगी की किताब का
मुस्कुराते हुए
अब दिखा देना तू,
तुझमें जोश भरा है कमाल का
इस परीक्षा में तू,
लिखना किस्सा यूं,
आसमानों में ऊँची उड़ान का
सब साथ में है,
अब हाथ में है,
अपनी किस्मत की डोर
रख हौसला
तू कर ना फ़िक्र, बस
जम के तू पढ़,
इस विद्या से जीवन का सार सीख ले,
अपनी मेहनत से तू, दुनिया को जीत ले...
अपनी मेहनत से तू, दुनिया को जीत ले...
अपनी मेहनत से तू, दुनिया को जीत ले...
एक दूनी दो, दो दूनी चार
परीक्षा के लिए हम हो गए तैयार
तीन दूनी छह, चार दूनी आठ
अच्छे से लिखेंगे डरने की क्या है बात?
हम गुनगुनाएँ,
चलते ही जाएँ
हौसले से अपनी किस्मत को सींच ले
अपनी मेहनत से तू, दुनिया को जीत ले...
अपनी मेहनत से तू, दुनिया को जीत ले...
No comments:
Post a Comment