Monday, December 16, 2024

केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने मनाया स्थापना दिवस-2024

 माननीय कौशल विकास एवं उद्यशीलता एवं शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने किया विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन

केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा दिल्ली छावनी स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में स्थापना दिवस 2024 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।। इस कार्यक्रम में केवीएस की शैक्षिक यात्रा को विशेष रूप से उजागर किया गया, जिसमें नवाचार और समावेशन को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में, उन्होंने केवीएस की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की,
जो न केवल युवाओं के भविष्य को आकार देने में बल्कि समग्र शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

सांस्कृतिक और शैक्षिक आकर्षण
कार्यक्रम की शुरुआत केवीएस की विरासत पर आधारित एक लघु फिल्म के प्रदर्शन से हुई, जिसमें केवीएस के विकास और भारत और विदेशों में इसके 1,256 स्कूलों का उल्लेख किया गया।केन्द्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हुए एक जीवंत सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केवीएस और एनईपी 2020 के आपसी मेल को दिखाया गया, जो शैक्षिक नवाचार और केवीएस की भूमिका पर जोर देता है।

विमोचन
समारोह के दौरान दो महत्वपूर्ण विमोचन किये गयेः 
900 केन्द्रीय विद्यालयों की नई वेबसाइट्स का शुभारंभ
श्री जयंत चौधरी ने 900 केन्द्रीय विद्यालयों की नई वेबसाइट्स का शुभारंभ किया, जिनमें सुरक्षा विशेषताओं को बढ़ाया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच डिजिटल पहुंच और संवाद को सुगम बनाना है।

पुस्तक विमोचनः ‘उद्देश्यपूर्ण शैक्षिक विधियां’
समारोह के दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए अभिनव शिक्षण पद्धतियों पर आधारित एक पुस्तक ‘उद्देश्यपूर्ण शैक्षिक विधियां’ का विमोचन किया गया। छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से यह पुस्तक केवीएस की समावेशी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उत्कृष्टता की विरासत
1963-64 में स्थापित, केन्द्रीय विद्यालय संगठन का उद्देश्य केन्द्रीय सरकार के स्थानांतरणीय कर्मचारियों, जिनमें रक्षा और पैरामिलिट्री बलों के कर्मी भी शामिल हैं, के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व निर्बाध शिक्षा प्रदान करना था। पिछले छह दशकों में, केवीएस ने शैक्षिक उत्कृष्टता, समावेशी शिक्षा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनकर अपनी पहचान बनाई है।

एकता और प्रगति का उत्सव
कार्यक्रम की शुरुआत केवीएस की आयुक्त
, श्रीमती निधि पांडे द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी देने के लिए भारत सरकार का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने केवीएस की यात्रा में योगदान देने वाले सभी हितधारकों का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन श्री दीपेश गहलौत, संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) द्वारा आभार ज्ञापन से हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्रालय, एनसीईआरटी, केवीएस मुख्यालय और केवीएस दिल्ली संभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। दिल्ली संभाग के प्राचार्यों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने समारोह को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...