पीएम श्री के.वि. मिसा छावनी (गुवाहाटी संभाग) में नवाचार की मिसाल पेश करते हुए कार्ला (CARLA) परियोजना के तहत साधारण कक्षा की डेस्कों को प्रभावी शिक्षण साधन में बदला जा रहा है, जो विद्यार्थियों के पढ़ने की क्षमता को अधिक बेहतर बनाती है।
(CARLA) के ज़रिए शिक्षक सीखने को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं:
बेंच को शिक्षण उपकरण
बनाना: छात्र
बेंच का इस्तेमाल पढ़ने, लिखने
और गणित की प्रैक्टिस करने के साथ-साथ रचनात्मक कलाकारी में भी कर रहे हैं।
गतिविधि-आधारित बैठने
की व्यवस्था: पुरानी
सख्त पंक्तियों को हटाकर सहयोगात्मक संसदीय ढाँचा अपनाया गया है, जिससे सहपाठियों के बीच सीखने और
आत्म-अध्ययन को बढ़ावा मिलता है।
विद्यार्थियों द्वारा
बनाई गई सामग्री: बच्चों
को अपनी कहानियाँ, पहेलियाँ
और क्विज़ बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास
में वृद्धि हो रही है।
FLN (फाउंडेशनल
लिटरेसी और न्यूमेरेसी) लक्ष्यों को प्राप्त करना: बेंच पर लगी सामग्री से विद्यार्थियों
की पढ़ने की गति, शब्दावली
और गणितीय कौशल को सुधारने के लिए हाथों से किए जाने वाले मजेदार गतिविधियाँ शामिल
की गई हैं।
कार्ला परियोजना के माध्यम
से केवी मिसा छावनी विद्यार्थियों की मौखिक, पढ़ने और लिखने की क्षमता, और अंकगणना कौशल में सुधार कर रही है,
जो उनके उज्जवल शैक्षिक भविष्य की राह
को मजबूत बना रही है।


No comments:
Post a Comment