पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एएफएस हाई ग्राउंड्स, चंडीगढ़ की कक्षा 12वीं की विज्ञान छात्रा सक्षम यादव ने कोरिया के चुनचियन में आयोजित हुए जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम वैश्विक स्तर पर चमकाया है। अंडर-42 किलोग्राम वर्ग में यह पदक जीतकर सक्षम पहली भारतीय महिला बनीं। उनकी कड़ी मेहनत और संकल्प ने न सिर्फ उन्हें व्यक्तिगत रूप से सफलता दिलाई, बल्कि उनके स्कूल और देश को भी गर्व से भर दिया है।
भारत में हाल के वर्षों में खेलों के प्रति सोच में बड़ा बदलाव आया है, और अब युवा भी इसे एक सशक्त करियर के रूप में देख रहे हैं। इस यात्रा को सफल बनाने में बड़ा हाथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का भी है, जो विद्यार्तियों को अपनी प्रतिभाओं को बिना किसी डर के निखारने और अपने जुनून को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है, चाहे वो खेल हो, कला हो या शिक्षा।
सक्षम की यह सफलता इस बदली सोच का जीता-जागता उदाहरण है। उनकी यह यात्रा हर छात्र को प्रेरित करती है कि अगर दिल से मेहनत की जाए, तो सपने जरूर सच होते हैं।

No comments:
Post a Comment