Tuesday, October 8, 2024

के.वि. की छात्रा ने राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते 4 स्वर्ण पदक

शिक्षा और खेल के संगम से सफलता की अनगिनत कहानियाँ लिखी जा सकती हैं, और इन्हीं में से एक प्रेरणादायक कहानी है बंगलुरु के केन्द्रीय विद्यालय नंबर-2 जलाहल्ली की छात्रा देविका अश्विन देसाई की। देविका ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस चैंपियनशिप में क्लासिक पावरलिफ्टिंग इवेंट में 4 स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपना सपना साकार किया, बल्कि देश का नाम भी गर्व से ऊँचा किया है।

देविका की यह कामयाबी सिर्फ उनकी खुद की जीत नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उस सपने का भी साकार होना है, जो छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बेहतर बनने का मौका देता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने खेलों को शिक्षा का अहम हिस्सा बनाया है, ताकि बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बन सकें।
देविका अश्विन ने जीते 4 गोल्ड मेडल

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...