Thursday, September 5, 2024

कला उत्सव' - एक रंगारंग सांस्कृतिक महोत्सव

कला उत्सव में के.वि. के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक नृत्य
‘कला उत्सव’ शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार की एक पहल है, जिसे साल 2015 में स्कूली विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभाओं को पोषित और प्रदर्शित करने के लिए शुरू किया गया था। यह रंगारंग सांस्कृतिक महोत्सव, केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा हर वर्ष देश के समस्त केन्द्रीय विद्यालयों में आयोजित किया जाता है, जिसमें भारत की समृद्ध विरासत का नृत्य, संगीत, नाटक, दृश्य कला, और पारंपरिक शिल्प के प्रतियोगिताओं करवाई जाती है। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला में प्रतिभा को प्रोत्साहित कर, उन्हें समर्थन प्रदान करना है।

कला उत्सव न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत बनाता है। यह महोत्सव एक ऐसा मंच है जहाँ छात्र अपनी कला के माध्यम से खुद को व्यक्त कर सकते हैं और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा, कला उत्सव विद्यार्थियों को एक साथ मिलकर टीम वर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर भी देता है, जिससे वे विभिन्न संस्कृतियों को जानने और समझने का मौका पाते हैं।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...