हर साल, राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर, भारत के राष्ट्रपति उन शिक्षकों को सम्मानित करते हैं, जिनकी शिक्षण शैली सराहनीय है और जिन्होंने अपने कठोर परिश्रम और बेहतरीन शिक्षण विधियों से प्रतिदिन विद्यार्थियों के जीवन को निखारा है। वर्ष 2024 में, देशभर से कुल 50 अध्यापकों का चयन किया गया, और गर्व की बात यह है कि इस सूची में केन्द्रीय विद्यालय के 2 प्रतिभाशाली शिक्षकों का नाम भी शामिल है।
केन्द्रीय विद्यालय को गर्व है कि उन्हें ऐसे
प्रतिभावान शिक्षक मिले हैं। इस शिक्षक दिवस के मौके पर, 5 सितंबर को,
सभी शिक्षकों को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा
उत्कृष्टता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
आइए, अब उन केवी
शिक्षकों के नाम जानते हैं जिन्होंने इस सूची में अपनी जगह बनाई:
1. डॉ. चारू शर्मा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय, नई दिल्ली की प्राचार्या, जो विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता को उजागर करने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहती हैं। उनकी परिश्रम ने एक सर्वाेदय विद्यालय को दिल्ली के एक प्रमुख केन्द्रीय विद्यालय में बदल दिया। इस सफर में उन्होंने एआई लैब, डिजिटल भाषा लैब, और तीन बालवाटिकाओं की स्थापना के साथ-साथ मासिक धर्म, बाल विवाह और पर्यावरणीय स्थिरता के मुद्दों पर भी जागरूकता बढ़ाई है। स्वच्छता, स्वास्थ्य और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सभी प्रयासों को व्यापक मान्यता प्राप्त हुई है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें केवीएस राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार, स्वच्छता पर्यावरण पुरस्कार, ग्रीन स्कूल पुरस्कार, ग्रीन स्कूल ऑडिट और ऊर्जा प्रबंधन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2024 में, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
![]() |
| डॉ. चारु शर्मा को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया |
![]() |
| श्री अशोक सेनगुप्ता को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया |


No comments:
Post a Comment