नीति आयोग और भारत सरकार ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए एक क्रांतिकारी पहल शुरू की है - अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम)। इसके तहत, देश भर के 340 केन्द्रीय विद्यालयों में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रयोगशालाओं में, विद्यार्थी विज्ञान को सिर्फ पढ़ने के बजाय, खेल के माध्यम से सीखते और बनाते हैं। यहां, उन्हें अपने मन मुताबिक आविष्कार करने के लिए डीआईवाई किट्स और अत्याधुनिक उपकरण मिलते हैं, जैसे कि रोबोटिक्स किट्स, 3D प्रिंटर्स और कंप्यूटर।
![]() |
| अटल टिंकरिंग लैब में के.वि. के विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट कार्य |
अटल
टिंकरिंग लैब्स का उद्देश्य युवा उद्यमियों को सामुदायिक समस्याओं के समाधान खोजने
में मदद करना है, और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना
है। यह एक ऐसा मंच है जहां विद्यार्थी अपनी कल्पना को हकीकत में बदल सकते हैं और
देश के लिए नवाचार कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment