केन्द्रीय विद्यालय (के.वि.) भारत में एक प्रमुख शिक्षा संस्थान है, जो देश भर में एक समान पाठ्यक्रम के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने भारत की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बनाई है। आज, तीन केन्द्रीय विद्यालय विदेशों में स्थित हैं, जो भारतीय शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को प्रदर्शित करते हैं।
यह तीन केन्द्रीय विद्यालय काठमांडू (नेपाल), तेहरान (ईरान), और मॉस्को (रूस) में स्थित हैं। ये विद्यालय मुख्य रूप से भारतीय दूतावास के कर्मचारियों, प्रवासियों और इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों के बच्चों के लिए हैं।
इन विद्यालयों का पाठ्यक्रम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि विद्यार्थियों को भारत में अपने समकक्षों के समान शिक्षा मिले।
काठमांडू में स्थित के.वि.,जिसकी स्थापना 1965 में हुई थी, यह विदेशों में स्थित सबसे पुराने अंतरराष्ट्रीय के.वि. में से एक है जो भारत और नेपाल के बीच शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।(http://kvkathmandu.edu.np)
![]() |
| नेपाल स्थित केन्द्रीय विद्यालय काठमाण्डु के विद्यार्थी |
तेहरान में स्थित के.वि., जिसकी स्थापना 1976 में हुई, यह ईरान में मौजूद भारतीय विद्यार्थियों के लिए एक परिचित शैक्षिक वातावरण प्रदान करता है। विद्यालय के बारे में अधिक जानकारी के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। (http://kvtehran.org)
मॉस्को में स्थित के.वि., जिसका उद्घाटन 1980 में हुआ था, यह रूस में स्थित भारतीय समुदाय के विद्यार्थियों को शैक्षिक सेवा प्रदान करता है और वहां रहने वाले भारतीय परिवारों के लिए सांस्कृतिक और शैक्षिक निरंतरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। (http://kvmoscow.edu)
यह तीन केन्द्रीय विद्यालय भी बाकी के.वि. की तरह ही न सिर्फ अच्छी शिक्षा देते हैं, बल्कि विदेश में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का काम भी करते हैं। ये विदेशों में रहने वाले भारतीय छात्रों को भीरतीयता का एहसास कराते हैं, ताकि वे अपनी जड़ों को नहीं भूलें और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्राप्त कर सकें।



No comments:
Post a Comment