Wednesday, August 14, 2024

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के प्रतीक चिन्ह में छिपे अर्थ

केन्द्रीय विद्यालय संगठन का प्रतीक चिन्ह तीन तत्वों से मिलकर बना है, जो शिक्षा से संबंधित हैं। इसमें एक उदयमान सूर्य, एक खुली पुस्तक, उड़ते हुए पक्षी और भारत का तिरंगा ध्वज शामिल है। इसके नीचे देवनागरी लिपि में इसका आदर्श वाक्य लिखा हुआ है। तत्पश्चात, इसके नीचे ‘केन्द्रीय विद्यालय संगठन’ भी लिखा हुआ है। इस प्रतीक चिन्ह को अहमदाबाद के राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान द्वारा डिजाइन किया गया था। इस प्रतीक चिन्ह को 2013 में संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में जारी किया गया था। आइए समझते हैं कि ये प्रतीक क्या दर्शाते हैं-

तत्वः उदयमान सूर्य, खुली पुस्तकें इस प्रकार प्रदर्शित हैं, जो उड़ते पक्षियों की झलक देते हैं।

संरचनाः समान प्रकाशित, गतिशील, सूक्ष्मग्राह्य, एकीकृत।

प्रतीकात्मकः उदयमान सूर्य ऊर्जा, जीवन शक्ति, ज्ञान, स्पष्टता, अनुशासन और अधिकार का प्रतीक है। खुली पुस्तकें साक्षरता, शिक्षा, ज्ञान, सूचना, सुगम्यता, संग्रह और स्वतंत्रता का प्रतीक हैं। पुस्तकों को उड़ते पक्षियों के रूप में चित्रित करने से स्वतंत्रता, प्रवास, कल्पना, उच्च प्रतिष्ठा, प्रवीणता, प्रकाशवान, प्रवाह और स्वामित्व का संकेत मिलता है। राष्ट्रीय ध्वज के रंग एकता में विविधता का प्रतीक हैं।

अनुभवः चमक, गतिशीलता, व्यवस्था, जीवंतता, प्रसार, लय और एकाग्रता व ध्यान की भावना को जगाने का लक्ष्य।

राष्ट्रीय भावनाः  प्रतीक चिन्ह  में राष्ट्रीय ध्वज के रंग एकता में विविधता की राष्ट्रीय भावना को दर्शाते हैं।

सामान्य तौर पर,  यह प्रतीक चिन्ह केन्द्रीय विद्यालयों के सार को दर्शाता है, जो ज्ञान, शिक्षा, स्वतंत्रता, जीवंतता और एकता के मेल का प्रतीक है।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...