Monday, August 12, 2024

युवा संसदः विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों का संवर्धन

संसदीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से केन्द्रीय विद्यालयों में 1988 से हर वर्ष युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने, युवाओं में अनुशासन और सहनशीलता की अच्छी आदतें उत्पन्न करने के लिए एक अनोखा मंच प्रदान करता है। 

के.वि. के विद्यार्थियों ने युवा संसद प्रतियोगिता में लिया भाग

युवा संसद प्रतियोगिता का उद्देश्य:

- लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करना

- युवाओं में अनुशासन और सहनशीलता की अच्छी आदतें उत्पन्न करना

- संसदीय प्रक्रियाओं और प्रथाओं के ज्ञान से अवगत करवाना

- सामाजिक आवश्यकताओं के बारे में जागरूकता विकसित करना

- स्वतंत्र एवं स्पष्ट बहस तथा चर्चा के बाद निर्णय लेने की आदत विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करना

युवा संसद प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को विभिन्न समस्याओं पर अध्ययन करने और समाधान प्रस्तुत करने का मौका प्राप्त होता है, जिससे उनकी सोच और सामाजिक समर्थन विकसित होती है। यह प्रतियोगिता युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें लोकतंत्र के भविष्य के नेताओं के रूप में तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...