वर्ष
2018
में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल है, जो देश के सभी
विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को परीक्षा से संबंधित अपने प्रश्न प्रधानमंत्री के समक्ष रखने
का अवसर प्रदान करता है।
 |
| परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बच्चों के साथ संवाद करते हुए पीएम |
केन्द्रीय
विद्यालय इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं, जहां विद्यार्थी और शिक्षक माननीय प्रधानमंत्री से सीधे जुड़कर उनके अनुभव और सलाह का लाभ उठाते हैं। पिछले तीन वर्षों से लगातार इस ऐतिहासिक अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मंच पर मनसंचालन करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होता आया है, जो उनके जीवन के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव है।
 |
| पीपीसी 2024 में प्रधानमंत्री के साथ मनसंचालन टीम |
कार्यक्रम के
दौरान, कई
विद्यालयों में भी विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया जाता है, जहां विद्यार्थी और शिक्षक
प्रधानमंत्री की सलाह और सुझावों को सुनते हैं। यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों
के लिए, बल्कि
अध्यापकों और अभिभावकों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि उन्हें यह समझने का मौका मिलता
है कि परीक्षा के तनाव को कैसे कम किया जा सकता है और अपने बच्चों की बेहतर तैयारी
कैसे कराई जा सकती है।
 |
| परीक्षा पे चर्चा के दौरान के.वि. के विद्यार्थियों से मिले प्रधानमंत्री |
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव साझा करते हैं, जिससे विद्यार्थियों को यह महसूस होता
है कि वे केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन के हर चुनौतीपूर्ण मोड़ पर खुद को
कैसे मजबूत और आत्मविश्वासी बना सकते हैं। 'परीक्षा पे चर्चा' के जरिए माननीय प्रधानमंत्री विद्यार्थियों को
सिखाते हैं कि परीक्षा कोई बोझ नहीं, बल्कि एक अवसर है, जिसमें वे अपने ज्ञान को परख सकते हैं
और अपने सपनों को साकार करने के लिए एक कदम और करीब जा सकते हैं।
 |
| के.वि. के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया अपना प्रोजेक्ट |
यह
कार्यक्रम विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने के साथ-साथ सकारात्मक सोच के साथ आगे
बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।माननीय प्रधानमंत्री के साथ किया गया यह सीधा संवाद के.वि.
के विद्यार्थियों के लिए एक अनमोल अनुभव है, जो उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक
पहुंचाता है।
No comments:
Post a Comment