केन्द्रीय विद्यालय संगठन एक विकासशील संगठन है, जो 31 मार्च 2024 तक कुल 1254 विद्यालयों का संचालन कर रहा है। इन विद्यालयों में बालवाटिका से लेकर कक्षा 12 तक कुल 13,90,517 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जिनमें 7,43,217 लड़के (53.45%) और 6,47,300 लड़कियां (46.55%) शामिल हैं।
इन्हें मिलती है केन्द्रीय विद्यालय में एडमिशन प्राथमिकता
1. केंद्र सरकार के कर्मचारी: सबसे पहले उन बच्चों को एडमिशन मिलता है जिनके माता-पिता केंद्र सरकार में काम करते हैं, चाहे वे स्थानांतरित होने वाले हों या स्थाई हों।
2. राज्य सरकार के कर्मचारी: इसके बाद, राज्य सरकार में काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता मिलती है।
3. सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी: जिन बच्चों के माता-पिता सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (जैसे बैंक, सरकारी कंपनियां) या स्वायत्त निकायों में काम करते हैं, उनको केन्द्रीय विद्यालय में एडमिशन मिलता है।
4. निजी क्षेत्र के कर्मचारी: चौथी प्राथमिकता निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चों को दी जाती है, लेकिन यह तभी होता है जब सीटें खाली हों।
5. आम जनता: यदि किसी विद्यालय में सीटें उपलब्ध रहती हैं, तो आम जनता के बच्चों को भी प्रवेश दिया जा सकता है।
6. प्रवेश में आरक्षित वर्गों, जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए भी अलग से आरक्षण का प्रावधान है।
![]() | |
|
अब जानिए केन्द्रीय विद्यालय की एडमिशन प्रक्रिया
1. केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश प्रक्रिया बहुत सरल है। हर साल नए शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है।
2. आवेदन पत्र भरना: सबसे पहले, आपको केन्द्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (kvsonlineadmission.kvs.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। इस प्रक्रिया में, बच्चे की जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, माता-पिता की जानकारी आदि भरनी होती है।
3. आयु सीमा: कक्षा I में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च तक 6+ वर्ष होनी चाहिए।
4. कक्षा 2 या उससे ऊपर की कक्षाओं में एडमिशन लेने की दो प्रक्रियाएं हैं। जहां कक्षा 2 से 8 तक एडमिशन प्राथमिकता श्रेणी और ऑफ़लाइन लॉटरी के आधार पर होता है। वहीं, कक्षा 9 और 11 में एडमिशन के लिए टेस्ट लिया जाता है। लेकिन वर्ष 2023 में राजधानी दिल्ली में कक्षा 9 के एडमिशन के लिए टेस्ट को हटा दिया गया और उसकी जगह प्राथमिकता का नियम लागू कर दिया गया।
5. दस्तावेज: आवेदन के साथ कुछ ज़रूरी दस्तावेजों की कॉपी भी जमा करनी होती है, जैसे कि जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और माता-पिता के नौकरी से संबंधित प्रमाण पत्र।
6. प्रवेश सूची: आवेदन करने के बाद, एक चयन प्रक्रिया होती है जिसमें बच्चों का चयन किया जाता है। चयनित बच्चों की सूची विद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाती है। यदि आपका बच्चा सूची में है, तो आपको प्रवेश के लिए बुलाया जाएगा।
7. प्रवेश: अंतिम चरण में, दस्तावेज़ों की सत्यापन प्रक्रिया के बाद, स्कूल में प्रवेश की औपचारिकता पूरी होती है। इसके बाद बच्चे को विद्यालय में दाखिला मिल जाता है।


No comments:
Post a Comment