Thursday, August 22, 2024

राष्ट्रीय एकता दिवस: केन्द्रीय विद्यालय में एकता और अखंडता का जश्न

वर्ष 2014 में, भारत सरकार ने एक अनोखा कार्यक्रम शुरू किया, जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जाना जाता है। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर, 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मनाया जाता है, जो एकता और अखंडता के प्रतीक हैं।

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लेते हुए के.वि. के छात्र
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में, केन्द्रीय विद्यालय संगठन भी सक्रिय रूप से भाग लेता है, और देश-विदेश के सभी केन्द्रीय विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में 'रन फॉर यूनिटी', निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष व्याख्यान शामिल हैं, जो विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देते हैं।

सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ उत्सव मनाना ही नहीं है, बल्कि सरदार पटेल जी के जीवन और उनके देश के प्रति दिए गए योगदान को समझाना भी है कि, कैसे उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने जीवन को समर्पित किया।


No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...